जौनपुर पुलिस द्वारा साइबर जागरुकता कार्यक्रम
का आयोजन कर मैनुवली व फेसबुक लाइव
के माध्यम से जागरुकता अभियान
जौनपुर (राम आसरे)। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय के निर्देशन के क्रम में अजय साहनी पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में साइबर जागरुकता दिवस के अवसर पर साइबर जागरुकता कार्यशाला का आयोजन आज दिनांक 06.10.2021 को पुलिस लाइन सभागार, जौनपुर में किया गया। जिसमें साइबर अपराध व उससे बचाव के उपाय व सावधानियों के बारे में साइबर सेल जौनपुर के द्वारा विस्तृत रुप से जानकारी दी गयी, जिसका प्रसारण मीडिया सेल, जौनपुर द्वारा जौनपुर की फेसबुक आईडी Procell Jaunpur से लाईव प्रसारण किया गया। साइबर जागरुकता कार्यशाला में St. Patrick's Sr Sec School,Jaunpur के छात्र /छात्राएं गुगल मीट के माध्यम से जुड़े हुए थे।
0 Comments