दो लड़कियों में चले ब्वॉयफ्रेंड के चक्कर में
लात-घूंसे, वीडियो वायरल
लखनऊ (राम आसरे)। यूपी की राजधानी लखनऊ में मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लखनऊ के बाराबीरवा चौराहे के पास एक होटल के बाहर सोमवार देर रात दो लड़कियों में जमकर लात-घूंसे चले। एक प्रेमी को लेकर पूर्व और वर्तमान प्रेमिकाओं के बीच हाई वोल्टेज मारपीट सड़क पर हुई, जिसका वीडियो मंगलवार देर शाम वायरल हुआ। सोमवार रात की ये घटना है जब होटल के बाहर कार सवार एक युवती रुकी। इस बीच रॉबिन नाम का एक लड़का आया जो कि इनका प्रेमी भी था। उसके साथ दो लड़कियां थीं। कार से उतरते ही वर्तमान प्रेमिका ने पूर्व प्रेमिका के साथ मारपीट शुरू कर दी और गालियां देने लगी। वर्तमान प्रेमिका और उसके साथ की लड़की ने पूर्व प्रेमिका के साथ जमकर मारपीट कर दी। इस वजह से पूर्व प्रेमिका सदमे में भी आ गई और सड़क पर गिर पड़ी। बाद में पूर्व प्रेमिका की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने इस मामले केस दर्ज करने के बाद मारपीट करने वाली वर्तमान प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया। अब मारपीट के ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
0 Comments