नवोदित,उत्कृष्ट,पत्रकार समाजसेवी
डॉक्टर पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
फतेहपुर(राम आसरे)। जिला पत्रकार संघ/एसो० फतेहपुर द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पत्रकार शिरोमणि गणेश शंकर विद्यार्थी जी का जन्मदिवस मंगलवार शहर के रामाश्यामा मैरिज हाल में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह रहे। जनपद के नवोदित पत्रकार, डॉक्टर, समाजसेवी, पुलिसकर्मीयों को सम्मानित कर विद्वार्थी जी के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।
अतिथियों ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर विद्यार्थी जी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जनपद के पत्रकारिता जगत में अच्छी शुरुआत करने वाले नवोदित पत्रकार शुभम मिश्रा फतेहपुर, शैलेश सिंह असोथर, उपेन्द्र कुमार अवस्थी बिंदकी ,विवेक उमराव बिंदकी, निरंजन सिंह किशनपुर, देवेन्द्र सोनी छिवलहा को अतिथियों द्वारा प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उसके बाद जनपद के वरिष्ठ व उत्कृष्ट पत्रकार अवधेश द्विवेदी अमर उजाला अलीगढ ,विमल पाण्डेय दैनिक जागरण जालौन तथा बृजेश श्रीवास्तव हिंदुस्तान कानपुर और राजेश महेश्वरी स्वतंत्र पत्रकार को उत्कृष्ट पत्रकार सम्मान मे प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। जनपद में कोरोना काल में बेहतर सेवा देने वाले डॉक्टर पुलिस कर्मी व समाजसेवियों को प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। विधार्थी जी के पद चिन्हों पर चलने की शपथ ली गई । मौजूद अतिथियों ने पुलिस प्रशासन व पत्रकार तीनों को मिलकर सामाज में कुरीतियां भेदभाव अत्याचार को दूर करने की बात कही। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश सिंह जालिम सिंह, महामंत्री आशीष गौड़, जिला पत्रकार संघ संस्थापक सदस्य श्यामलाल कंचन जी, महामंत्री आशीष दीक्षित ,कोषाध्यक्ष जयकेश पांडेय, अवनीश सिंह ,धीरेन्द्र बाजपेई ,भीम सिंह श्याम ,तिवारी कुमुद तिवारी ,संरक्षक केएस चतुर्वेदी ,प्रमोद श्रीवास्तव, श्यामलाल शाहू, कामता सिंह जादौन ,विवेक मिश्र पुतुल पंडित, मलय पांडेय सहित जनपद भर के पत्रकार मौजूद रहे।
0 Comments