पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ के साथ युवक को किया गिरफ्तार

पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ के साथ युवक 

को किया गिरफ्तार



प्रयागराज(राम आसरे)। थाना पूरामुफ्ती क्षेत्र के हैदरगंज गाँव के समीप आम की बाग से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने युवक को विस्फोटक पदार्थ (बम) के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में लिखा पढ़ी कर माननीय न्यायालय सुपुर्द किया गया। पारसनाथ पुत्र घुरऊ गौतम निवासी ग्राम मखऊपुर थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी किसी घटना को अंजाम देने की नियत से हैदरगंज गाँव के समीप स्थित आम की बाग में खड़ा था,लोगों ने संदिग्ध व्यक्ति को देखा तो आपस में चर्चा करने लगे,इसी बीच किसी ने पुलिस को मुखबिरी कर दी,सूचना पर पहुंचे मय हमराहियों के साथ पूरामुफ्ती थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया,तलाशी लेने पर युवक के पास से विस्फोटक पदार्थ (बम) बरामद हुआ,पूरामुफ्ती पुलिस ने युवक के खिलाफ़ मुकदमा पंजीकृत कर संबंधित धाराओं माननीय न्यायालय सुपुर्द किया गया।

Post a Comment

0 Comments