वरिष्ठ पत्रकार राम आसरे ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया ऐसोसिएशन के अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा का अंतराष्ट्रीय सचिव नियुक्त

वरिष्ठ पत्रकार राम आसरे ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड

 मीडिया ऐसोसिएशन के अंतर्राष्ट्रीय मीडिया 

अधिकार महामोर्चा का अंतराष्ट्रीय सचिव नियुक्त



भारत में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा की लड़ाई को लड़ने वाले ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार राम आसरे को अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा (International Media Rights Front) का अंतर्राष्ट्रीय सचिव किया गया नियुक्त
नई दिल्ली--नई दिल्ली स्थित अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय से जारी बयान में महामोर्चा के अंतर्राष्ट्रीय संयोजक श्री अजीत कुमार शर्मा ने कहा कि महामोर्चा को विस्तार देने का कार्य चल रहा है इसी कड़ी में वरिष्ठ पत्रकार श्री राम आसरे को अंतर्राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया हैं।
श्री राम आसरे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन से जुड़कर लगातार मीडिया कर्मियों के हित के लिए संघर्षशील रहते हैं।
उन्होंने कहा कि कोर कमेटी के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ एन एन तिवारी एवं वाइस चीफ प्रेसिडेंट श्री एके बिंदुसार , जनरल सेक्रेटरी श्री राजेंद्र सिंह राजपुरोहित एवं कोर कमेटी के सहमति पर श्री राम आसरे
को अंतर्राष्ट्रीय सचिव बनाते हुए उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा के अंतर्राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद श्री राम आसरे ने कहा कि विश्व स्तर पर पत्रकार संगठनों को एक मंच संगठित करने का कार्य किया जाएगा और विश्व पटल पर मीडिया की शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसी भी पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उसके लिए हर हाल में सड़क से लेकर शहर तक और शहर से लेकर संसद तक एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर एन एन तिवारी , अंतर्राष्ट्रीय संयोजक अजीत कुमार शर्मा एवं फाउंडर तथा वाइस चीफ प्रेसिडेंट ए के बिंदुसार , अंतरराष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी राजेंद्र सिंह राजपुरोहित सहित समस्त कोर कमेटी का आभार प्रकट करते हुए हर मोड़ पर पत्रकारों के हितों को लेकर संघर्ष करने का वचन दिया है।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार मोर्चा के 

सचिव बनाए जाने पर आभार आपका !



अंतर्राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर श्री राम आसरे ने आभार प्रकट करते हुए कहा है कि वो
इस महामोर्चा का हृदय से बहुत बहुत आभार व्यक्त करते है कि उन्हें अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा (International Media Rights Front)
के "अंतर्राष्ट्रीय सचिव" के पद की महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई है।
इस जिम्मेदारी को वो पूरी ईमानदारी एवं मेहनत के साथ पूर्ण रूप से निर्वाह करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कोर कमेटी के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ एन एन तिवारी एवं वाइस चीफ प्रेसिडेंट एके बिंदुसार एवं कोर कमेटी के समस्त सदस्यों एवं पदाधिकारी गणों
का ह्रदय से आभार प्रकट करते हुए पूर्ण विश्वास के साथ यह आस्था व्यक्त किया है कि संगठन एवं संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों का उन्हें स्नेह,प्यार एवं मार्गदर्शन भविष्य में इसी प्रकार मिलता रहेगा।

Post a Comment

0 Comments