प्रधानमंत्री के द्वारा पीएम केयर फण्ड के अनुदान
राशि से स्थापित किये गये आक्सीजन प्लांट के
वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम का किया
गया सजीव प्रसारण
प्रयागराज (राम आसरे)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा गुरूवार को पीएम केयर फण्ड के अनुदान राशि से स्थापित किये गये आक्सीजन प्लांट के वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम का जनपद प्रयागराज में स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल, तेज बहादुर सपू्र हाॅस्पिटल(बेली), जिला महिला चिकित्सालय, टी0बी0 हाॅस्पिटल तेलियरगंज में लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर स्वरूपरानी अस्पताल में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल, विधायक फाफामऊ विक्रमाजीत मौर्य, विधायक कोरांव राजमणि कोल, इसी तरह से तेज बहादुर सप्रू हाॅस्पिटल में सांसद इलाहाबाद प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी, विधायक बारा अजय कुमार भारती, जिला महिला चिकित्सालय में विधायक फूलपुर प्रवीण पटेल व टीबी हाॅस्पिटल तेलियरंगज में विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चैधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों की गरिमामयी उपस्थिति मेें लोकार्पण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। लोकार्पण कार्यक्रम में जनपद प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में दो, बेली हाॅस्पिटल, जिला महिला चिकित्सालय, टी0बी0 हाॅस्पिटल, तेलियरगंज में एक-एक आक्सीजन प्लांट, इस तरह से कुल 05 आक्सीजन प्लांट सम्मिलित है।
0 Comments