चार वर्षीय बच्चे को जमीन पर पटकने के बाद मौसी ने गला दबाकर मार डाला

चार वर्षीय बच्चे को जमीन पर पटकने के 

बाद मौसी ने गला दबाकर मार डाला



कुशीनगर(राम आसरे)। जिले में कप्तानगंज थाने के गांव मलकहीं में 12 अक्‍टूबर को मौसी ने चार वर्षीय बच्चे को मार डाला। बताते हैं कि मौसी ने पहले बच्‍चे को जमीन पर पटक दिया, इसके बाद पैर से उसका गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपित युवती मानसिक रूप से विक्षिप्‍त बताई जा रही है। बच्‍चे की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित युवती को हिरासत में ले लिया है। बच्‍चे के साथ मायके आई थी महिला। अंजू की सुसराल पड़ोसी जनपद महाराजगंज के परसा थाने के गांव महुलानी में है। तीन माह पूर्व वह मायके मलकहीं आई थी। घटना के समय बच्चे की मां शौच करने गई थी तो नाना शिव शरण व नानी निर्मला कृषि कार्य के लिए खेत की ओर गए थे। अंजू की 25 वर्षीय बहन सिब्बी बच्चे को गोद में लेकर खिला रही थी। मां से काफी देर तक दूर रहने की वजह से बच्‍चा रोने लगा। मौसी सिब्‍बी उसे चुप कराने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह चुप नहीं हो रहा था।
बच्‍चा रोये जा रहा था। सिब्‍बी उसे चुप कराने का प्रयास कर रही थी। इसमें सफल न होने पर उसने अचानक बच्चे को जमीन पर पटक दिया और उसके ऊपर चढ़कर पैर से गला दबा दिया। मां शौच करके घर लौटी तो देखा कि बच्चा जमीन पर मरा पड़ा है। कुछ ही देर में स्वजन भी पहुंच गए तो ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए।
बच्चे की मौत के बाद भी युवती अजीब सी हरकत करती रही और माता-पिता उसके ऊपर प्रेत आत्मा आने की बात कहते रहे। पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त है और पागलपन में उसने बच्चे काे मार डाला है। केस दर्ज हाे गया है, उसे न्यायालय भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments