सिसेडीं में आयोजित हुआ विशाल मां भगवती
के भव्य जागरण का कार्यक्रम
लखनऊ मोहनलालगंज
संवाददाता आजाद
राजधानी लखनऊ। मोहनलालगंज विकाश खंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सिसेंडी में दिन में भंडारा मेला और रात्रि में विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथियों में मोहनलालगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह व मंडल महामंत्री अंजनी शुक्ला मंडल मंत्री दिलीप सिंह सुशील सिंह, व समाजवादी पार्टी से जिला सचिव व रानी खेड़ा प्रधान लवकुश यादव व विनीत सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार व सिसेंडी ग्राम के प्रधान पति राकेश जयसवाल और पूर्व प्रधान अशोक वर्मा जी के साथ साथ सिसेंडी चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह के साथ समस्त पुलिस बल मौजूद रहे और माता रानी का आशीर्वाद लिया।
इस शुभ अवसर पर पत्रकार बंधुओं में अभिलाष दीक्षित विवेक कुमार और दीपक विमल मौजूद होकर माता रानी का आशीर्वाद लिया ।
इस शुभ अवसर पर आए हुए सभी अतिथि और भक्तगणों का मेला प्रबंधक के साथ साथ मेला कमेटी के आदि सभी लोग मिलकर आभार प्रकट करते हैं।
0 Comments