जब प्रभु श्रीराम का हुआ भरत से मिलन, मनोरम दृश्य को देंख लोग हुए भावविभोर

जब प्रभु श्रीराम का हुआ भरत से मिलन, 

मनोरम दृश्य को देंख लोग हुए भावविभोर





वाराणसी (राम आसरे)। सनातन से चली आ रही है काशी में होने वाला विश्व प्रसिद्ध नाटी इमली का "भरत मिलाप" के कुछ ऐसे क्षणों में लिए गए दृश्य जिन्हें देखकर ही भावविभोर हो उठेंगे आप। नाटी इमली के भरत मिलाप में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सहित जब चारों भाई भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न मैदान में प्रवेश करते हैं। उसी पल भक्तों के मुख से जयश्रीराम का उद्घोष हुआ और सारा इलाका नारों से गूंज उठा। पिछले कई दशकों से चली आ रही भरत मिलाप की इस परम्परा को देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। श्रीराम,भरत,लक्ष्मण और शत्रुघ्न इन चारों भाइयों के इस मिलन को देखने मात्र से ही लोंग भावविभोर हो जाते हैं। वहीं मान्यताओं के अनुसार भरत मिलाप के शुरुआत से ही चारों भाइयों को यदुवंशी बंधुओं द्वारा अपने-अपने कंधों पर बैठाए मैदान में ढोल नगाड़ों के साथ मैदान में पहुँचते हैं जिसके बाद चारों भाइयों का मिलाप होता है।

Post a Comment

0 Comments