फर्जी दस्तावेज तैयार कर एवं योजना बनाकर
प्रतियोगी परीक्षा में होने वाले साल्वर गैंग गिरफ्तार
लखनऊ(राम आसरे)। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना आशियाना पुलिस टीम ने एसएससी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट की परीक्षा में नमित अभ्यर्थियों के स्थान पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर एवं योजना बनाकर प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित होने व कराने वाले सॉल्वर गैंग का सरगना कोचिंग संचालक सहित पांच वांछित अभियुक्त सुनील कुमार अवधेश कुमार यादव राजेंद्र कुमार पटेल गिरिजेश पटेल देवकीनंदन को आज गिरफ्तार किया। अभियुक्त सुनील कुमार तेलियरगंज, प्रयागराज में शारदा इंस्टीट्यूट कोचिंग का संचालन करता था, अभियुक्त अवधेश कुमार गाड़ी व लोगों से पैसे के लेने देने की व्यवस्था करता था व गिरिजेश पटेल व देवकीनंदन फोटो मिक्सिंग व सालवर उपलब्ध कराने की व्यवस्था करते थे। अभियुक्तों पर धारा 419/420/467/468/471/120 बी व 6/10 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के अंतर्गत थाना आशियाना में मुकदमा दर्ज था, जिसके उपरांत उन्हें जेल भेज दिए गए।
0 Comments