थाना लाइन बाजार पुलिस 01 शातिर अभियुक्त
किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 कट्टा 12 बोर बरामद
जौनपुर (राम आसरे)।पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियो व वारन्टी अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, जितेन्द्र कुमार दूबे क्षेत्राधिकारी नगर जौनपुर के कुशल निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा के मार्गदर्शन में, उ0नि0 सत्येन्द्र भाई पटेल मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन मे मामूर थे कि जरिये मुखबीर सूचना मिली कि एक व्यक्ति थाना लाइनबाजार चौराहे के पास अवैध कट्टा लेकर खङा है। यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर विश्वास कर मै उ0नि0 मय हमराहियान को अवगत कराते हुए लाइनबाजार चौराहे पर पहुँचा तो मुखबीर खास कुछ दूर पहले ही इशारा कर भलायी बुराई का वास्ता बताकर हट बढ़ गया। इस पर मैं एवं हमराही कर्मचारीगण द्वारा एकबारगी दविश देकर घेरकर पकड़ लिया गया पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पुछा गया तो उसने अपना नाम शाहरुख अहमद पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी सैफपुर जपटापुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर बताया । विश्वास हो जाने पर कारण गिरफ्तारी बताते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान मा0 उच्च न्यायालय व माननीय मानवाधिकार आयोग के आदेश निर्देश का अक्षरश: पालन किया गया । अभियुक्त शाहरूख उपरोक्त को मा0न्यायालय भेजा जा रहा है तथा अभियुक्त शाहरूख उपरोक्त थाना सरायख्वाजा का 91 – A हिस्ट्रीशीटर भी है।
0 Comments