चन्दवक पुलिस द्वारा 05 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
जौनपुर (राम आसरे)। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर डा0 संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी केराकत शुभम तोदी के निकट पर्यवेक्षण में तलाश वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए दिनांक-08.11.2021 को थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चन्दवक पुलिस द्वारा डकैती की योजना बनाते समय अभियुक्तगण 1. राहुल खरवार पुत्र मंगल उर्फ हृदयानन्द नि0 धरहरा थाना बिहिया जिला आरा (भोजपुर) बिहार 2. अक्षय खरवार पुत्र बल्लू खरवार नि0 धरहरा थाना बिहिया जिला आरा (भोजपुर) बिहार 3. बेताव खऱवार पुत्र बिजली खरवार नि0 धरहरा थाना बिहिया जिला आरा (भोजपुर) बिहार 4. गोरख खरवार पुत्र रामअशीष खरवार नि0 धरहरा थाना बिहिया जिला आरा (भोजपुर) बिहार 5.आदित्य खरवार पुत्र रामअशीष खरवार नि0 धरहरा थाना बिहिया जिला आरा (भोजपुर) बिहार को हिसामपुर के हरिजन बस्ती में पीपल के पेड़ के पास से गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ विवरणः-अभियुक्तगणो से कड़ाई से पूछताछ किया गया बताये कि साहब हम सभी लोग विहार प्रान्त से इस क्षेत्र में आये है दिन में अपना काम धाम करते हैं व घूम घूम कर रेकी भी करते हैं तथा घर चिन्हित करके रात में मौका देखकर चोरी करते है विस्तृत पूछताछ पर परन्तु कुछ दिन पहले ग्राम कछवन में घर में घुसकर चोरी व 20-22 दिन पहले ग्राम मन्दूपुर के घर में घुसकर चोरी करना स्वीकार किया तथा एक स्वर में बताया कि इस क्षेत्र से चोरी के पहले हम एक चोरी गैस एजेन्सी में रात के समय कैश काउन्टर में से रूपया चुरा लिया था इस क्षेत्र की दूरी यहां से लगभग 50 किमी की होगी वहां पर किसी दुकान पर और गैस एजेन्सी पर आरा गौराबादशाहपुर लिखा चोरी किये यह सब पैसे जो हम लोगो के पास है वह सब चोरी की हुयी गहनो एवं चुराये गये पैसो में से बचे हुए पैसे है गहनो को हम सभी दूसरे शहर में घुमते घुमाते हुए कम दामो में घरो के बाहर अन्जान व्यक्तियो को बेच देते है यह कार्य हम लोग जीविकोपार्जन के लिये करते है।
0 Comments