महराजगंज पुलिस ने 02
अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,
[ कब्जे से चोरी की गयी एक
मोटर साइकिल बरामद।
जौनपुर(राम आसरे)। अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के आपराधिक कार्य की रोकथाम, गिरफ्तारी, बरामदगी तथा अनावरण हेतु शेष अभियोगो के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण, निर्देशन मे थानाध्यक्ष संतोश कुमार शुक्ल थाना महराजगंज जनपद जौनपुर के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के पुरागम्भीर शाह पुलिया के पास से 1. विनोद सरोज उर्फ पंडित पुत्र लल्लू सरोज उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी ग्राम सरोखनपुर थाना बदलापुर जिला जौनपुर 2.अखिलेश गौतम पुत्र राजनाथ गौतम उम्र लगभग 18 वर्ष निवासी कस्तुरीपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर को चोरी किये गये एक एक सी डी 100 मोटरसाइकिल इं0नं0 MD2A18AY0JPB00643 के साथ दिनांक 23.04.2022 को गिरफ्तार कर मु0अ0सं0-49/2022 धारा 41/102 सीआरपीसी व 411/414 भादवि पंजीकृत कर सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

0 Comments