थाना पवाँरा पुलिस द्वारा पशु तस्करो पर
अकुंश लगाते हुए टाटा मैजिक (लोडर) मे
तस्करी कर वध हेतु ले जा रहे 03 राशि
जिन्दा बछड़ा गोवंश बरामद व दो
पशु तस्कर गिरफ्तार।
जौनपुर (राम आसरे)। जनपद मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर जौनपुर के पर्यवेक्षण मे 20 अक्टूबर को थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया मय हमराही कर्मचारीगण द्वारा समय करीब 19.50 बजे वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम बनकट में एक टाटा मैजिक (लोडर) वाहन पंजीयन संख्या UP 72 T 2297 मे लदे कुल 03 राशि जिन्दा बछड़ा गोवंश बरामद किया गया। उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 111/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 Comments