थाना मड़ियाहूँ पुलिस ने गौ तस्करी के वांछित अभियुक्त करीम नट को अवैध असलहे के साथ किया गिरफ्तार।

थाना मड़ियाहूँ पुलिस ने गौ तस्करी के 

वांछित अभियुक्त करीम नट को अवैध 

असलहे के साथ किया गिरफ्तार।


जौनपुर (राम आसरे)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे प्र.नि. ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को थाना स्थानीय की पुलिस टीम द्वारा मु.अ.सं. 292/2021 धारा 3/5A/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना मडियाहूँ, जौनपुर मे वांछित जो काफी दिनो से बादस्तूर फरार चल रहा था को मुखबिर खास की सूचना पर बहरैया मोड के पास से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक अवैध तमन्चा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर का बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments