रांची निवासी नदीय अहमद खान का
म्यूजिक वीडियो आज लाॅन्च हुआ
रांची,अवधेश कुमार यादव की रिपोर्ट :बॉलीवुड अभिनेता और रांची निवासी नदीम अहमद खान का म्यूजिक वीडियो जी म्यूजिक कंपनी की ओर से लॉन्च किया गया है। और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नदीम अहमद यह जानकारी दी है,
नदीम अहमद खान स्टार प्लस के शो 'नमः' में सुर्यदेव को लेकर काफ़ी चर्चित हुए थे, इसके अलावा वो सोनी टीवी के शो विघ्नहर्ता गणेश आदि का हिस्सा रह चुके हैं। बहु-प्रतिभाशाली अभिनेता, जो पहले भी अपने अभिनय से मंत्रमुग्ध कर चुके हैं, इस गाने के साथ वह और बड़े और बेहतर तरीके से वापसी कर रहे हैं।
नदीम ने अपनी स्कूली शिक्षा जेवीएम श्यामली, डोरंडा, रांची से की है। अभिनय के क्षेत्र में आने से पहले वे दुबई में इंजीनियर थे।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग क्षेत्रों में काम करके वह अपने साथ रांची और झारखंड का नाम भी रोशन कर रहे हैं .
यह गीत ऐस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक मनीष भूषण द्वारा प्रस्तुत किया गया है। सिंगर रोहिन दास ने अपनी आवाज दी है। छायांकन और निर्देशन उत्सव पाठक ने किया है। कॉस्टयूंम राँची के नर्गिस डिज़ाइन हाउस ने उप्लब्ध की है।
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इमरान नरगिस अहमद ने यह जानकारी दी है।

0 Comments