आज अपनी मांगो के समर्थन में झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ राज्य इकाई की एक बैठक संपन्न हुई

आज अपनी मांगो के समर्थन में 

झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक 

अध्यापक संघ राज्य इकाई की 

एक बैठक संपन्न हुई





 रांची ,अवधेश कुमार यादव की रिपोर्ट :आज 16 अक्टूबर 2022-को झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहयाक अध्यापक संघ राज्य इकाई की बैठक प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक शेख की अध्यक्षता मे हुआ जिसका संचालन, संचालन प्रदेश प्रधान सचिव सुमन कुमार ने किया।

बैठक मे चर्चा के लिए प्रस्ताव प्रदेश महासचिव विकास कुमार चौधरी ने रखा ।

सहायक अध्यापक सेवा शर्त नियमावली 2021 जनवरी 2022 से लागू है, लेकिन राज्य के सहायक अध्यापकों को मानदेय वृद्धि के सीवा कुछ नही मिला है, संघ ने मुख्यमन्त्री, शिक्षा मंत्री एवम अधिकारियों से मिलकर समस्याओं के निदान की मांग करेगी, ओर 5 नवम्बर तक अल्टीमेटम दिया जाएंगा, अगर समस्याओ का निदान ना हुआ तो आंदोलन की घोषणा की जाएगी

बैठक मे सर्व सहमति से निम्न बिन्दुओं पर चर्चा उपरांत समस्याओ की मांग सरकार के समक्ष

विचार के लिए दिया गया।

1- सहायक अध्यापक सेवा शर्त नियमावाली 2021 लागू होने के उपरांत मृत सहायक अध्यापको के परिवार के लिए प्रावधान को लचीला कर सेवा अनुकम्पा का लाभ एवं कल्याण कोष मे जमा 10 करोड़ से 5 लाख का सहयोग दिया जाएं।

2 -14 दिसंबर 2021 को शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो की अध्यक्षता मे तय समझोते एवं सेवा शर्त नियमावली 2021 मे -

• प्रस्तावित इपीएफ एवं सीटेट को जेटेट के समतुल्य लाभ दिया जाएं।

• अनुकम्पा के प्रावधान लचीला कर लागू कर योग्यता अनुसार लाभ दिया जाएं।

• शिक्षा मंत्री महोदय द्वारा घोषित सेवा पुस्तिका के प्रवधान का लाभ दिया जाएं

3- आकलन परीक्षा की तिथि को घोषित करते हुए निम्न बिन्दुओं पर संशोधन के साथ--

• प्रमाण पत्र की जांच करना विभाग की जिम्मेवारी है, मगर वेतन सहायक अध्यापक का रोका जाता है,निर्धारित समय पर प्रमाण पत्र जांच न कर भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले अधिकारीयों पर कारवाई करते हुए, सभी सहायक अध्यापको को आकलन परीक्षा मे बैठने की अनुमति दिया जाएं।

• समझौते एवं बिहार आकलन परीक्षा के अनुरूप आकलन परीक्षा 100 अंको की निर्धारण किया जाएं।

• झारखंड अधिविध परिषद आकलन परीक्षा निःशुल्क करने के साथ-साथ सिलेबस, माॅडल प्रश्न जिलेवार क्षेत्रीय भाषा का निर्धारण किया जाएं।

• आकलन परीक्षा आवेदन कर चुके सहायक अध्यापकों को त्रुटि सुधार करने का मौका दिया जाएं।

4- समग्र शिक्षा वेल्फेयर सोसाइटीज के गठन स्वीकृति उपरांत फ़रवरी 2018 मे संस्था को 10 करोड़ रुपए प्राप्त है। 5 वर्षो से वेल्फेयर सोसाइटीज कल्याण कोष के गठन को लेकर बैठक- बैठक का खेल को विराम देते हुए कल्याण कोष गठन किया जाए।

बैठक में मे प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक शेख, महासचिव विकास कुमार चौधरी, प्रधान सचिव सुमन कुमार, अमृता कुमारी , मुख्तार अंसारी,सुखदेव राय, साहिबगंज से अशोक कुमार शाह, समसुल अंसारी, देवघर सुशील कुमार झा, धनबाद से निरंजन कुमार डे, रोहीत सिह, अशोक चक्रवर्ती, बोकारो से बालगोविन्द महतो,दिलशाद अहमद खूंटी से संजय पाठक पलामू से सुनील कुमार यादव, उपेन्द्र महतो सरायकेला- खरसवां से विजय वेंग, पुर्वी सिंहभूम से अमरेश विश्वकर्मा,सीमा कुमारी पाकुड़ से एजाजुल हक, मो नसीम ,माणिक मण्डल , गिरीडीह से दिलचंद महतो, जमाल अंसारी ,गीता राय , गुमला से बिन्देश्वर यादव, कृष्णा लोहार, जामताड़ा से शब्बीर अंसारी, इफ्तिखार आलम, इरफान अंसारी ,प्रदीप वर्मा , दुमका सुरेन्द्र भंडारी, मोहम्मद आली ,गोड्डा से मोहम्मद नसीमुद्दीन, रविन्द्र शाह,रसीक हेम्ब्रम शामिल हुए।

प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रदेश प्रधान सचिव सुमन कुमार ने यह जानकारी दी है।


                                                  

Post a Comment

0 Comments