बलात्कार के बाद किशोरी हुई गर्भवती, दरिंदों ने पीड़िता को पेट्रोल डालकर किया आग के हवाले

बलात्कार के बाद किशोरी हुई गर्भवती,

 दरिंदों ने पीड़िता को पेट्रोल डालकर 

किया आग के हवाले


मैनपुरी(राम आसरे)। जनपद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रेप के बाद दरिंदो ने सरेआम पीड़िता के ऊपर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। जानकारी के अनुसार 15 साल की किशोरी से 3 माह पहले बलात्कार किया गया था। बलात्कार के बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। गर्भवती होने की जानकारी होने के बाद आरोपी पक्ष ने किशोरी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

आरोपी के भाई ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल, किशोरी को गंभीर हालत में सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी भाई सहित 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना कुरावली अंतर्गत एक महिला द्वारा थाने पर तहरीर दिया गया है कि उसके जेठानी के लड़के द्वारा उसकी पुत्री के साथ दुराचार किया गया और उसके पश्चात उसको जलाने की कोशिश भी की गई। उनके द्वारा 6 तारीख को घटित इस घटना की सूचना आज थाने पर दिया गया। पहले उसका इलाज जिला अस्पताल में हुआ और वहां से सैफई मेडीकल कॉलेज रैफर किया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
पीड़िता ने बताया कि उसके ताऊ के लड़के उसकी बहन और उसकी ताई द्वारा मिलकर उसको जलाने की कोशिश की गई, साथ ही उससे जबरजस्ती सम्बद्ध बनाए गए। इस सम्बन्ध में पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर 307, 376 पाक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और साथ ही आरोपी उसकी ताई को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments