कन्या भ्रूण हत्या जघन्य अपराध -डॉ गीता रानी।

कन्या भ्रूण हत्या जघन्य 

अपराध -डॉ गीता रानी।


वाराणसी (राम आसरे)। सनबीम वूमेन कॉलेज वह वरुणा में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ राजीव सिंह ने किया। संगोष्ठी की गेस्ट स्पीकर डॉक्टर गीता रानी ने कहा कि देश मे हर साल करीब एक से डेढ़ करोड़ भ्रूण हत्या हो जाती है इसमें ज्यादातर कन्या भ्रूण होते हैं। बच्चियों को सुंदर संसार देखने से पहले कोख में मार दिया जाता है। कन्या भ्रूण हत्या जघन्य अपराध है इसे तुरंत बंद करना होगा। यही कारण है कि हमारे यहां लड़कों के अनुपात में लड़कियों की संख्या कम हो रही है। डॉ गीता रानी ने बच्चियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग लेने के लिए प्रेरित किया। संगोष्ठी को संचालन कर रही डॉ शालिनी सिंह ने महिला सशक्तिकरण की बात की। डॉ रीतु सिंह ने कहा कि हमारी महिलाओं के साथ हो रही घरेलू हिंसा बंद होनी चाहिए। संगोष्ठी में बीए बीकॉम एवं बीएससी के विद्यार्थी उपस्थित हुए।

Post a Comment

0 Comments