थाना बक्सा, जौनपुर पुलिस ने महिला
सहित तीन वारण्टी अभियुक्तों को
गिरफ्तार किया गया ।
जौनपुर (राम आसरे)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर जौनपुर के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे वारण्टी/वाँछित अभियुक्तो/अभियुक्ता की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 विवेकानन्द सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा नं-5054/17 धारा 323/504/506 के वारण्टी 1. बांकेलाल पुत्र धौताल उम्र करीब 50 वर्ष 2. रजनीश पुत्र बांके लाल उम्र करीब 21 वर्ष 3. पूनम देवी पत्नी बांकेलाल समस्त निवासीगण ग्राम गढाबाघराय थाना बक्सा जौनपुर को उसके घर ग्राम गढाबाघराय से समय 13.10 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त का चालान न्यायालय किया जा रहा है।

0 Comments