नहीं रहे महान जादूगर ओपी शर्मा,
कानपुर में किडनी फेलियर से हुई मौत
कानपुर (राम आसरे)। दुनिया में अपनी जादूगरी का परचम फहराने वाले कानपुर के मशहूर जादूगर ओपी शर्मा का शनिवार रात निधन हो गया। वह किडनी की बीमारी के चलते फॉर्चून हॉस्पिटल में भर्ती थे। 76 वर्षीय शर्मा शहर के बर्रा-2 में रहते थे। उन्होंने फॉर्च्यून हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. उनके निधन की सूचना मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। रंगमंच और इंद्रजाल की दुनिया का हर शख्स गमगीन हो गया। ओपी शर्मा मूल रूप से बलिया के रहने वाले थे। वह कानपुर में स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री में कम करने आए थे और यहीं से फिर जादूगर बन गए। उन्होंने अपनी जिंदगी में 34 हजार से ज्यादा जादू के शो किए। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटे और एक बेटी है। ओपी शर्मा के छोटे बेटे सत प्रकाश शर्मा भी जूनियर ओपी शर्मा कहे जाते हैं। वह भी जादू दिखाते हैं। ओपी शर्मा समाजवादी पार्टी की तरफ से कानपुर में गोविंद नगर से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके थे।

0 Comments