आज आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय कार्यलय करम टोली रांची में सुशील उरांव की अधयक्षता में एक बैठक हुई

आज आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय 

कार्यलय करम टोली रांची में सुशील 

उरांव की अधयक्षता में एक बैठक हुई




रांची,अवधेश कुमार यादव की रिपोर्ट :आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय कार्यालय करम टोली में केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी वा छात्र संघ के प्रतिनिधि शामिल हुए।

* बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई एवं सर्व सहमती से पारित किया गया :-

* आदिवासी छात्र संघ की महिला इकाई का गठन किया जाएगा।

* आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय कमेटी व जिला कमेटी का जल्द विस्तार किया जाएगा।

* बैकलॉग के लगभग दो लाख रिक्त पदों पर भर्ती के लिए राज्य स्तरीय आंदोलन होगा।

* 1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति के प्रस्ताव को जल्द सरकार लागू करें ।

* कुडमी समुदाय के द्वारा अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल होने के मांग का पूरजोर विरोध किया जाएगा ।

बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव ने कहा कि आदिवासी छात्र संघ के आंदोलन के बदौलत बैकलॉग की पुलिस विभाग रिक्त पदों पर 10,000 नियुक्तियां असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर बैकलॉग नियुक्तियां अभी तक निकल चुकी है। आगे लगभग दो लाख बैकलॉग की नियुक्तियां को और निकलवाने के लिए पूरे राज्य में पुरजोर आंदोलन किया जाएगा।

केंद्रीय मीडिया प्रभारी सुमित उरांव ने कहा कि ट्राईबल रिसर्च इंस्टीट्यूट के अनुसार कुडमी समुदाय अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल होने की क्राइटेरिया को पूरी नहीं करती है फिर भी आरक्षित सीट से जीतकर आए 28 विधायकों में से विधायक लोबिन हेंब्रम को छोड़कर वोट बैंक की लालसा में 27 आदिवासी विधायक शांत है वाह कुडमी समुदाय के लोगों को मौन समर्थन दे रहे हैं उनका भी पुरजोर तरीके से आगे विरोध किया जाएगा।

बोकारो जिला अध्यक्ष प्रमोद मुर्मू ने कहा कि राज्य सरकार कैबिनेट से पारित 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति के प्रस्ताव को जल्द से जल्द विधानसभा से पारित कराकर कानून बनाएं। साथ ही स्थानीय नीति को राज्य के सभी राज्य स्तरीय सभी नियुक्तियों में नियोजित करें।

बैठक में केंद्रीय सचिव डॉ प्रदीप मुंडा केंद्रीय संयोजक सह कोषाध्यक्ष डॉ जलेश्वर भगत केंद्रीय उपसचिव राजेश सोलंकी रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष मनोज उरांव रांची जिला अध्यक्ष राजू उरांव पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष श्री सुपई सोरेन गुमला जिला अध्यक्ष अशोक भगत लोहरदगा जिला सचिव फूलचंद लोहरदगा जिला अध्यक्ष चंद्रदेव उराव सिमडेगा कॉलेज पूर्व अध्यक्ष अनमोल तिर्की गिरिडीह जिला अध्यक्ष प्रदीप मुर्मू धनबाद जिला अध्यक्ष जयप्रकाश मार्डी खूंटी कॉलेज अध्यक्ष भुनेश्वर मुंडा रामगढ़ कॉलेज पूर्व अध्यक्ष सुमंत कुमार महली मांडर कॉलेज सचिव संदीप उरांव हजारीबाग जिला अध्यक्ष अजय टोप्पो व अन्य उपस्थित थे। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अध्यक्ष सुशील उरांव ने यह जानकारी दी है।

Post a Comment

0 Comments