भाकियू द्वारा जीरो पॉइंट पर दिए जा रहे धरने पर बैठे किसानों को राकेश टिकैत ने किया संबोधित

भाकियू द्वारा जीरो पॉइंट पर दिए जा 

रहे धरने पर बैठे किसानों को राकेश

 टिकैत ने किया संबोधित


ग्रेटर नोएडा(राम आसरे)। सनिवार को भारतीय किसान यूनियन दूसरे दिन के धरना प्रदर्शन ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर सुबह किसानों के मसीहा चौधरी राकेश टिकैत ने नेताओं से वार्ता की और उन्होंने शासन प्रशासन एवं प्राधिकरण के अधिकारियों को चेताया। अधिकारियों को किसानों से वार्ता कर समस्याओं का समाधान करना चाहिए। प्रदेश सरकार ने जो मुआवजा एयरपोर्ट में जिन किसानों की जमीन जा रही है उन सभी का मुआवजा बढ़ाया जाए एवं गौतम बुद्ध नगर में भी काफी समय से मुआवजे का रेट नहीं बढ़ा है सर्किल रेट बढ़ रहा है सेक्टरों का। इसलिए गौतम बुद्ध नगर के किसानों का भी मुआवजा बढ़ाया जाए और जो किसान कोटा के 10 परसेंट के चुनाव में सभी किसानों को दिए जाएं और जो भी मूलभूत किसानों की समस्याएं हैं किसानों से वार्ता कर उन्हें समझाने का कार्य करें।

टिकैत के जाने के बाद पुलिस प्रशासन बौखला गया। पुलिस बल के साथ डीटीपी, एडीसीपी एवं अन्य पुलिस बल के साथ धरने पर पहुंचकर डरा धमका कर धरना समाप्त करने का प्रयास किया। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश भंवर खटाना ने एवं अन्य किसानों के साथ बहुत देर तक झड़प होती रही। किसानों को खबर होती रही और धरने पर संख्या बढ़ती गई। जिससे प्रशासन बैकफुट पर आया और तीनों प्राधिकरण के अधिकारियों को तुरंत वार्ता के लिए धरने पर बुलाया लेकिन किसानों ने पहले से तय समय पर वार्ता होने का निर्णय लिया। पुलिस प्रशासन एवं अधिकारी शाम को 3:00 बजे तक वार्ता करने के लिए आग्रह करते रहे।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी एवं गांवो के किसानों ने बिल्कुल मना कर दिया। उसके बाद प्रशासन हार कर वापस चला गया। कोई वारदात नहीं हुई। जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा धरना आगे जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments