आजमगढ़ मंडल की समीक्षा बैठक संपन्न: 50 करोड़ से ज्यादा लागत के विकास कार्यों की होगी समीक्षा

आजमगढ़ मंडल की समीक्षा बैठक 

संपन्न: 50 करोड़ से ज्यादा लागत 

के विकास कार्यों की होगी समीक्षा


आजमगढ़(राम आसरे)। आजमगढ़ मंडल की समीक्षा बैठक आज है। इसकी अध्यक्षता कमिश्नर मनीष चौहान करेंगे। इसमें आजमगढ़, मऊ और बलिया के अधिकारियों को भी शामिल होना है।
अपर आयुक्त हंसराज ने बताया कि मण्डल के सभी जनपदों में 50 लाख और 50 करोड़ से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की और कर करेत्तर राजस्व वसूली और अन्य राजस्व कार्यों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही विकास कार्यों की भी समीक्षा होगी। इससे पहले बैठक में कमिश्नर ने बलिया में डीजल से चलने वाले टैम्पो को बंद करने का निर्देश दिया था।
4 अगस्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दौरे पर आए थे। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्य तेजी से कराने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में 9 नवंबर को प्रदेश सरकार ने सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए 3123 लाख रुपए स्वीकृत किया। साथ ही 16 नवंबर को 1846.45 लाख स्वीकृत किया। मुख्यमंत्री ने 25 नवंबर को जिले की बदहाल सड़कों के लिए 2425.75 लाख रुपए स्वीकृत किए। अब इन सड़कों की समीक्षा भी की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments