वादी सन्नी महली के आवेदन पर सा. ललगुदवा थाना नगङी द्वारा प्राथमिकी दर्ज किया गया

वादी सन्नी महली के आवेदन पर 

सा. ललगुदवा थाना नगङी द्वारा 

प्राथमिकी दर्ज किया गया





रांची,दिनांक 23.11.22 को वादी सन्नी महली, पे० स्व० बुधनाथ महली, सा० ललगुदवा, थाना नगडी, जिला राँची के द्वारा नगड़ी थाना में लिखित आवेदन दिया गया जिसमें उल्लेख किया गया। कि इनके भाई सूरज महली का शव लद्दा पुल के पास मिला, जिसको संतोष मिज (मृतक का दोस्त) एवं अन्य के द्वारा गोली मारकर हत्या किया है। इस संबंध में ईटकी थाना कांड सं0- 103 / 22, दिनांक- 23.11.22 धारा 302/201 / 34 भा० द०वि० एवं परिवर्तित धारा 25 ( 1-बी) ए०/ 26/ 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है।

उक्त कांडों का उद्भेदन एवं संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण राँची के द्वारा श्री रजत मणिक बाखला, पुलिस उपाधीक्षक बेड़ो के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त संतोष मिंज एवं अप्राथमिकी अभियुक्त अनिल उरॉव को उनके घर भीठाटोली सिमलिया थाना रातु जिला राँची से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त संतोष मिंज के निशानदेही पर काण्ड में प्रयुक्त दो पिस्टल एवं दो जिन्दा गोली, चायबगान (दलादली) से बरामद किया गया, इस संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अपराधियों का नाम व पता:-

1. संतोष मिज, पे0 स्व० एतवा उरॉव, सा० भीठाटोली सिमलिया, थाना रातु जिला राँची । 2. अनिल उरॉव, पे0 स्व० अशोक उरॉव, सा० भीठाटोली सिमलिया. थाना रातु, जिला राँची ।

संतोष मिंज का अपराधिक इतिहास :-

1. रातु थाना कांड सं0 213/14, दिनांक 24.10.14, धारा 395/412 भा0द0वि० ।

बरामद सामानों का नाम:-

1. पिस्टल -02

2. जिन्दा गोली- 02

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस पदाधिकारियों का नाम:-

1. रजत मणिक बाखला, पुलिस उपाधीक्षक, बेडो, रॉची।

2. अरूण कुमार, पुलिस निरीक्षक, बेडो अंचल, रॉची।

3. पु०अ०नि० रजनी रंजन, थाना प्रभारी, ईटकी, रॉची।

4. पु०अ०नि० ओम प्रकाश टोप्पो, थाना प्रभारी, नगड़ी, रॉची। 5. स०अ०नि० एनुल हक खों, ईंटकी थाना, रॉची।

6. ईटकी थाना सशस्त्र बल ।

अवधेश कुमार यादव की रिपोर्ट 

Post a Comment

0 Comments