आजमगढ़ पुलिस ने दहेज हत्या के
वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ (राम आसरे)। वादी मुकदमा श्री राकेश पाठक S/O सीताराम पाठक निवासी ग्रा0व पो0 नसिरुद्दीनपुर त0 सदर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ के तहरीरी सूचना बावत स्वंय की बहन चन्दन पाठक उम्र 25 वर्ष जिसकी शादी ग्राम गोसडी थाना दीदारगंज आजमगढ मे राहुल पाण्डेय के साथ हुई थी। पति व ससुराल के लोगो द्वारा दहेज की मांग को लेकर आवेदक की बहन चन्दन पाठक को शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडित करना, दहेज न मिलने पर आवेदक की बहन चन्दन पाठक को दिनांक 24.11.2022 को समय 18.30 बजे शाम मे हत्या कर देने के सम्बन्ध मु0अ0स0 290/22 धारा 498A,304बी भादवि 3/4 डीपी एक्ट बनाम 1.राहुल पाण्डेय (पति)पुत्र स्व0 पारसनाथ पाण्डेय 2. इन्दू पाण्डेय(सास) पत्नी स्व0 पारसनाथ पाण्डेय 3.सुन्दरी उर्फ प्रतिमा(ननद) पुत्री स्व0 पारसनाथ पाण्डेय 4. अन्पूर्णा पाण्डेय पत्नी श्रीभगवान पाण्डेय निवासीगण ग्राम गोसडी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ पंजीकृत हुआ था । पूर्व में 02 अभियुक्त गिरफ्तार हैं।
दिनांक 29.11.2022 को थाना प्रभारी दीदारगंज विजय प्रताप सिंह मय हमराहियान द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्ता अन्नपूर्णा पाण्डेय पत्नी श्रीभगवान पाण्डेय उम्र करीब 33 वर्ष ग्राम गोसडी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को अभियुक्ता के घर ग्राम गोसडी से दबिश देकर समय करीब 06.45 बजे पुलिस हिरासत मे लिया गया।
0 Comments