अपहरण के मुकदमे से सम्बन्धित
06 अभियुक्त 03 घण्टे के अन्दर थाना
औद्योगिक क्षेत्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार।
कब्जे से अपहृत व्यक्ति व घटना में प्रयुक्त सफारी गाड़ी नं0 UP 70 DX 3905 बरामद
प्रयागराज (राम आसरे)। बुधवार को विनोद कुमार पुत्र रामजीत यादव निवासी सुरापुर थाना सरपतहा जिला जौनपुर द्वारा थाना औद्योगिक क्षेत्र में तहरीर दी गयी कि वाहन सफारी नं. UP70DX3905 में सवार 5-7 व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा ट्रक चालक धर्मेन्द्र यादव पुत्र शिवशंकर यादव निवासी सुरापुर थाना सरपतहा जिला जौनपुर को रामपुर बाजार के पास से मारपीट कर अपहरण कर लिया गया है। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय में मु0अ0सं0 31/2023 धारा 323/341/365 भादंवि0 बनाम वाहन सफारी नं. UP70DX3905 में सवार 5-7 व्यक्ति नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार विवरण-
थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये 03 घण्टे के अन्दर ग्राम घटवा के पास से घटना में प्रयुक्त वाहन सफारी वाहन नं0 UP 70 DX 3905 के साथ 06 अभियुक्तगण क्रमशः 1.दिग्विजय चौहान पुत्र स्व0 सूरेशनाथ चौहान निवासी 54/02 त्रिवेणी नगर थाना नैनी प्रयागराज, 2. विरेन्द्र शर्मा पुत्र जनार्दन शर्मा निवासी सीओडी रोड छिवकी थाना नैनी प्रयागराज 3.गोपाल कुमार पाण्डेय पुत्र स्व0 राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय नि0 358 संजय नगर सीओडी रोड नैनी प्रयागराज 4. राजकुमार पुत्र कमलेश कुमार निवासी संजय नगर थाना नैनी 5.मदन सिंह पुत्र लल्लू संह निवासी 22 मुक्ता विहार थाना नैनी प्रयागराज व 6. आलोक सिंह पुत्र स्व0 नरेन्द्र सिंह निवासी बरामार थाना औ0क्षेत्र प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया तथा अपहृत व्यक्ति धर्मेन्द्र यादव उपरोक्त को बरामद किया गया। नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-
अभियुक्त मदन सिंहः-
1. मु0अ0सं0 48/2022 धारा 323/504/506/427 पुत्र थाना सरायइनायत प्रयागराज
2. मु0अ0सं0 70/2022 धारा 323/504/506 पुत्र थाना नैनी प्रयागराज
3. मु0अ0सं0 31/2023 धारा 323/341/365 पुत्र थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज

0 Comments