कॉलेज छात्रा की मौत मामले में आया क्रिकेटर का नाम, पिता ने जताई हत्या की आशंका

कॉलेज छात्रा की मौत मामले

 में आया क्रिकेटर का नाम, पिता

 ने जताई हत्या की आशंका


यूपी(राम आसरे)। लखनऊ एसआर ग्लोबल कॉलेज की छात्रा प्रिया राठौर की मौत की गुत्थी उलझती जा रही हैं। मामले में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब इस डेथ मिस्ट्री में नया किरदार सामने आया है, जिसकी जानकारी प्रिया द्वारा लिखी एक चिट्ठी से हुई है। दरअसल, पुलिस के हाथ जो चिट्ठी लगी है उसे प्रिया ने मौत से कुछ दिन पहले लिखा था। चिट्ठी किसी क्रिकेटर को लिखी गई है। अब क्रिकेटर का बयान तय करेगा की प्रिया की हत्या हुई या वो किसी हादसे का शिकार हुई थी।
इससे पहले पुलिस को प्रिया की एक नोटबुक मिली थी जिसमें उसने अपनी निजी जिंदगी की कुछ बातें लिखी थीं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को प्रिया की कॉपी से एक पेज मिला है। जिसमें कुछ ऐसा लिखा है, जिससे केस के तफ्तीश की दिशा बदल सकती है। उस पेज में लिखे तथ्यों की कितनी सच्चाई है, इसको लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। फॅरेंसिक एक्सपर्ट्स से भी मदद ली जा रही है। उस पेज में क्या लिखा है, इस बात का पुलिस ने खुलासा नहीं किया।

Post a Comment

0 Comments