सड़क दुर्घटना में मृत के आश्रितों को क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि अनुदान की स्वीकृति

सड़क दुर्घटना में मृत के आश्रितों

 को क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि

 अनुदान की स्वीकृति

प्रतीक फोटो।

उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने दी मुआवजा राशि अनुदान की स्वीकृति

विशिष्ट स्थानीय आपदा के तहत क्षतिपूर्ति मुआवजा अनुदान की स्वीकृति

प्रत्येक आश्रित को मिलेगा 1-1 लाख का क्षतिपूर्ति मुआवजा

विशिष्ट स्थानीय आपदा से प्रभावित व्यक्तियों को हुई क्षतिपूर्ति के लिए ज़िला प्रशासन की ओर से मुआवजा दिया जायेगा। उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने राज्य विशिष्ट स्थानीय आपदा सड़क दुर्घटना के तहत क्षतिपूर्ति मुआवजा अनुदान की स्वीकृति दी है।आश्रित को 1-1 लाख की मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी। निम्न आश्रितों को दी जाएगी मुआवजा राशि:-

1. बुद्धेश्वरी देवी

मृतक का नाम :- रमेश कुमार

उम्र :- 72 वर्ष

ग्राम :- बंता

थाना :- सिल्ली

ज़िला :- रांची

2. खुशबू देवी

मृतक का नाम :- कर्ण महतो

उम्र :- 24 वर्ष

ग्राम :- खलारी

थाना :- सिल्ली

ज़िला :- रांची

उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा जिला नजारत उप समाहर्त्ता को राशि निकासी कर अंचल अधिकारी सिल्ली के बैंक खाते में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही अंचल अधिकारी, सिल्ली को स्वीकृत प्रस्तावित राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments