दूल्हे के फूफा को नहीं मिला पनीर,
तो शादी समारोह में हुआ भारी बवाल
बागपत(राम आसरे)। जनपद में एक शादी समारोह में दूल्हे के फूफा को पनीर न परोसने पर भारी बवाल हो गया। अंजाम ये हुआ कि घराती और बाराती पक्ष में जमकर लाठी डंडे और बेल्ट चले। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षो के कई लोगो को गिरफ्तार किया है।
इससे पहले एक और मामले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बागपत में सोमवार को 213 जोड़ो की शादी कराई गई, जिसमें 186 हिन्दू जोड़ों ने फेरे लिए तो 27 मुस्लिम जोड़ों ने निकाह पढ़ा। लेकिन, इस बीच सामुहिक विवाह योजना की एक और तस्वीर सामने आई, जिसमें कुछ घराती और बराती बिन खाना खाए ही घर को लौट गए। कुछ ने बड़ी जद्दोजहद करके खाना खाया। इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें खाने को लेकर मची लूट साफ-साफ दिखाई दे रही है। इस दौरान पूरे पंडाल में अफरा तफरी का माहौल भी नजर आया। यही नहीं शादी समारोह में कुछ वर-वधु तो ऐसे भी थे जिन्हें खुद भी खाना नहीं मिल सका। वो इधर उधर खाने की प्लेट लेकर भटकते रहे। पंडाल के अंदर जहां खाने के स्टॉल लगे हुए थे, वहां पहुंचे बराती और घराती प्लेट लेकर एक के ऊपर एक मारा-मारी करते नजर आए। कुछ को खाना नसीब हो गया तो कुछ को भूखे पेट ही वहां से जाना पड़ा। हालांकि इस मामले में जिला प्रशासन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

0 Comments