दहेज की खातिर बहू को दो बच्चों
सहित निकाला घर से बहार पति द्वारा
बराबर किया जा रहा है मारपीट
मिर्जापुर(राम आसरे)। थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के गणेश गंज मोहल्ला स्थित धोबियाना गली में हेमा साहू नामक महिला को उसके ससुराल वालों द्वारा मारपीट कर घर से बाहर 3 दिन पहले निकाल दिया गया है। महिला द्वारा बताया गया कि इसकी सूचना संबंधित थाना व चौकी पर दिया गया लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया गया है। वही मोहल्ले वालों ने बताया कि इसका पति ओमप्रकाश पहले भी दो शादी कर चुका है और आज सुबह उसके पति ओमप्रकाश द्वारा आकर महिला के साथ मारपीट की भी किया गया। मोहल्ले वालों ने बीच बचाव करना चाहा तो ओमप्रकाश के द्वारा मोहल्ले वालों के साथ गाली गुप्ता व अभद्र व्यवहार किया गया। महिला के साथ दो मासूम बच्चे भी घर के बाहर लगभग 3 दिनों से बैठे हुए हैं बगैर कुछ खाए पिए। ससुराल वालों द्वारा मारपीट कर महिला को व दो मासूम बच्चों को घर के बाहर ताला लगाकर घर से कहीं अन्यत्र हट गए हैं। महिला भटवा की पोखरी बेलघरिया का पूरा की रहने वाली है, गणेशगंज के धोबियाना मोहल्ले में महिला का ससुराल है।

0 Comments