जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक

जिला स्तरीय समन्वय

 समिति की बैठक





उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक

विभिन्न विकास योजनाओं की उपायुक्त ने की विस्तार से समीक्षा

स्वास्थ्य, वृद्धावस्था पेंशन, सुखाड़ राहत, पशुधन आदि से संबंधित योजनाओं के सुचारु रुप से क्रियान्वयन का निर्देश

उपायुक्त रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज दिनांक 08 फरवरी 202 को जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उप विकास आयुक्त, रांची श्री दिनेश कुमार यादव, निदेशक, जिला ग्रामीण विकास. अभिकारण रांची, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, सिविल सर्जन, डीपीएम जेएसएलपीएस, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा जनकल्याण हेतु स्वास्थ्य, वृद्धावस्था पेंशन, सुखाड़ राहत, पशुधन आदि से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए सुचारु रुप से क्रियान्वयन तथा इनके विरुद्ध नई योजनाओं के चयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

बैठक में उपायुक्त द्वारा सबसे पहले जिला के विभिन्न प्रखंडों में कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की समीक्षा की गयी। उन्होंने कहा कि कैंप में ज्यादा से ज्यादा लोगों का आयुष्मान कार्ड बनायें। ग्रामीण स्वच्छता को लेकर घर-घर कचरा कलेक्शन, सोकपिट, नाडेप निर्माण के साथ गंदे पानी के प्रबंधन के लिए नालियों के निर्माण आदि की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने स्टार रेटिंग विलेज की संख्या बढ़ाने के निदेश दिये।

जल जीवन मिशन अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने योजनाओं के मॉडल एस्टीमेट बनाकर देने को कहा। पशुधन योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पशु शेड निर्माण में तेजी लाने को कहा।

उपायुक्त द्वारा सामाजिक सुरक्षा के तहत विभिन्न पेंशन योजना की समीक्षा करते हुए योग्य लाभुकों को योजना से आच्छादित करने का निदेश दिया गया। सर्वजन पेंशन योजना को लेकर उपायुक्त द्वारा जिले में सभी बुजुर्गों को योजना का लाभ सुनिश्चित करने का निदेश बीडीओ को दिया गया। अब तक योजना अंतर्गत जिले में 72 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को लाभ दिया जा चुका है। उपायुक्त ने जल्द से जल्द शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निदेश दिये।

बैठक में उपायुक्त द्वारा मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा पंचायती राज अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की गयी। सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा अंतर्गत संचालित सभी प्रकार की योजनाओं जैसे वर्षाजल संचयन, पोटो खेल मैदान आदि प्रत्येक के कम से कम एक योजना को क्रियान्वित करने का निदेश दिया गया। मानव दिवस के सृजन पर विशेष ध्यान देते हुए लाभुकों को रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत लंबित आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण कराने हेतु आवश्यक दिशा-निदेश प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को देते हुए इस बात पर बल दिया गया कि प्रथम एवं द्वितीय किस्त के भुगतान बीच लगने वाले समय को आवास निर्माण कार्य में आवश्यक गति लाते हुए कम किया जाए।

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को कहा कि अपने-अपने कार्यालय की साफ-सफाई, सुसज्जा पर ध्यान दें। उपविकास आयुक्त श्री दिनेश कुमार यादव द्वारा भी आंगनवाडी केन्द्रों के निर्माण, पीएम आवास योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, इंदिरा आवास से संबंधित रिपोर्ट एवं अंबेडर आवास योजना से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया।

Post a Comment

0 Comments