DISTRICT LEVEL RSETIs,
ADVISORY कमिटी (DLRAC)
एवं DLC की बैठक
उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक
किसान क्रेडिट कार्ड योजना में विशेष ध्यान देने के निर्देश
कैंप लगाकर पीएमईजीपी योजना का लाभ देने का निदेश
उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज दिनांक 08 फरवरी 2023 को DISTRICT LEVEL RSETIs, ADVISORY कमिटी (DLRAC) एवं DLC की बैठक आयोजित की गयी। समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में जला कृषि पदाधिकारी, राँची, श्री विकास कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक, राँची, श्री श्रीकांत कुमार, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, राँची, एजीएम, नाबार्ड राँची, जन प्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड योजना से योग्य लाभुकों को आच्छादित करने की समीक्षा की गयी। उन्होंने कहा यह अतिमहत्वपूर्ण योजना हैं, जिससे लाभुकों को जोड़ कर लाभ पहुँचाना है। प्रखंडवार समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने खराब प्रदर्शन करनेवाले प्रखंड चान्हो, इटकी, तमाड़, बेड़ो, लापुंग, राहे, को विशेष ध्यान देते हुए तेजी लाने के निर्देश दिये। उपायुक्त द्वारा मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में भी ध्यान देते हुए गति लाने के निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा पीएमइजीपी योजना में कैम्प लगाकर लक्ष्य प्राप्ति का निदेश दिया गया। उन्होंने सभी बैंकों से कहा कि पेंशन, मनरेगा मजदूरी, छात्रवृत्ति फंड का ससमय भुगतान सुनिश्चित करें।
उपायुक्त द्वारा वार्षिक गतिविधि रिपोर्ट संबंधित कार्य करने के लिए सभी बैंकों द्वारा विविध प्रशिक्षण देने में जोर देने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवक-युवतियों को टीवी रिपेयरिंग, टू-व्हीलर रिपेयरिंग आदि प्रशिक्षण दिलाकर स्वरोजगार से जोड़ा जा सकता है। उपायुक्त ने कहा कि प्रशिक्षण सामग्री में कमी न हो। उपायुक्त द्वारा सभी बैंकों को ऋण संबंधित आवेदनों का निपटारा जल्द से जल्द करने का निदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि बैंक आवेदनों को अनावश्यक अस्वीकृत न करें।


0 Comments