बोकारो की घटना पर राष्ट्रीय महासचिव विशु विशाल ने किया शोक व्यक्त

बोकारो की घटना पर राष्ट्रीय 

महासचिव विशु विशाल ने

 किया शोक व्यक्त


मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा एवं घायलों का इलाज की मांग

राँची :- युवा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव विशु विशाल यादव ने बोकारो में हाइटेंशन तार में ताजिया सटने से 4 लोगों की हुई मौत को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया है। विशु विशाल ने कहा इस घटना से पूरा युवा राजद एवं परिवार के लोग आहत है। ये सभी को पता है कि अपनों के जाने का दुःख होता है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति और मोक्ष प्रदान करें।

उन्होंने कहा मृतक के परिजनों एवं जो लोग इस घटना में घायल हुए हैं, उनके साथ पूरा युवा राजद एवं परिवार खड़ा है। उन्होंने राज्य सरकार से मृतक के परिजनों को मुआवजा एवं घायलों का समुचित इलाज की मांग करते है। राष्ट्रीय महासचिव विशु विशाल यादव ने कहा कि जल्द झारखंड आकर मृतक के परिजनों से मुलाकात करेंगे।

Post a Comment

0 Comments