नव नियुक्त निम्नवर्गीय लिपिकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

नव नियुक्त निम्नवर्गीय 

लिपिकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण







उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा जारी किया गया आदेश

प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु निर्धारित की गई तिथिवार समय सारणी

प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु प्रभारी प्रशिक्षकों को किया गया प्रतिनियुक्त

अन्य इच्छुक लिपिक भी ले सकते हैं प्रशिक्षण

रांची जिला अंतर्गत समाहरणालय, प्रखण्ड एवं अंचल कार्यालयों में नवनियुक्त निम्नवर्गीय लिपिकों को समाहरणालय के विभिन्न शाखाओं, प्रखण्ड एवं अंचल में अभिलेखों के संधारण एवं टंकण आदि का परिबोध प्रशिक्षण दिया जायेगा।

उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा जारी आदेश में इनके प्रशिक्षण के लिए तिथिवार समय सारणी निर्धारित की गयी है। साथ ही इनके ट्रेनिंग के लिए प्रभारी प्रशिक्षकों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है जो निर्धारित तिथि अनुसार आवंटित प्रशिक्षण कार्यालयों में प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

सभी संबंधित प्रभारी प्रशिक्षक को नवनियुक्त निम्नवर्गीय लिपिकों को प्रशिक्षण प्राप्त कराने में आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देश दिया गया है। जारी आदेश में सूची में शामिल नव नियुक्त निम्न वर्गीय लिपिकों के अलावा अगर कोई अन्य लिपिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक हैं तो उन्हें भी किसी भी ग्रुप में शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने की अनुमति प्रदान की गई है।

Post a Comment

0 Comments