पैसों के लिए बाप ने बेटी को देह व्यापार में धकेला, पीड़िता ने छत से लगाई छलांग

पैसों के लिए बाप ने बेटी को

 देह व्यापार में धकेला, पीड़िता

 ने छत से लगाई छलांग


मेरठ (राम आसरे)। वैसे तो बाप-बेटी के रिश्ते को सबसे पवित्र माना जाता है, लेकिन इस रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने 50 हजार रुपए के लिए अपनी बेटी का सौदा कोठे में कर दिया। महिला एक महीने तक देह व्यापार की दलदल में फंसी रही। इससे परेशान होकर पीड़िता ने आत्महत्या करने के लिए छत से छलांग लगा दी। यह शर्मसार कर देने वाला मामला मेरठ का है। एक महिला ने अपने पिता पर देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है। मूलरूप से बिहार निवासी महिला ने बताया कि आठ साल पहले उसकी शादी लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के न्यू इस्लाम नगर निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद उनके एक बेटा व एक बेटी हुए।
आरोप था कि एक महीने पहले उसके पिता घर आए थे और उसे अपने साथ बिहार ले जाने को कहा। वह अपने बेटे को लेकर पिता के साथ चल दी, लेकिन पिता ने क्षेत्र निवासी एक महिला को उसे 50 हजार रुपये में बेच दिया और उसके बेटे को लेकर बिहार चला गया। आरोप था कि महिला एक महीने तक उससे देह व्यापार का धंधा करा रही थी। शनिवार रात में दरवाजा खुला देख वह छत से कूद गई। जिससे महिला का पैर टूट गया। महिला को देख आसपास के लोग जमा हो गए और उसके पति को सूचना दी। इसके बाद दंपति थाने पहुंचा और मामले की जानकारी देते हुए आरोपित महिला के खिलाफ शिकायत की है।

Post a Comment

0 Comments