पैगम्बर हजरत मोहम्मद मुस्तफा
सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का
जन्म दिन बड़े ही सादगी सौहार्द एवं
शान्ति पूर्ण ढंग से मनाया गया
सिद्धार्थनगर(राम आसरे)जनपद में इस्लाम धर्म के आखिरी पैगम्बर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्म दिन के मौके पर जश्ने ईद मिलादुन्नवी का पर्व बड़े ही सादगी सौहार्द एवं शान्ति पूर्ण ढंग से मनाया गया। पूरे जनपद में शान्ति ब्यवस्था कायम रही।
गुरूवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व के मुबारक मौके पर जुलूस की शुरुआत जनपद के वीआईपी क्षेत्र इटवा में जामिया अहले सुन्नत फैजाने रजा इटवा से जोहर नमाज के बाद आलिमे दीन इस्लामिक धर्म गुरूओं के अगुवाई में की गयी। जलूस बिस्कोहर रोड से निकल कर बढ़नी रोड, बांसी रोड, डुमरियागंज मार्ग से होकर पुनः बिस्कोहर रोड पर समाप्त हुई। जलूस के समापन से पहले यहां बिस्कोहर रोड पर पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जीवनी पर रोशनी डाली गयी। देश की अमन, शान्ति और विकास, उन्नति के लिए दुआएं मांगी गयी।
इस्लाम अमन चैन कायम करने का संदेश देता है। इस्लाम एक पाक साफ मजहब है। इसमें जाति-पाति ऊंच नीच का कोई भेदभाव नहीं है। आखिर में देश के अमन चैन और खुशहाली की दुआएं मांग कर जुलूस का समापन किया गया। तेज धूप और 38 डिग्री तापमान पर भी श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखी गयी।
ईद मिलादुन्नबी के मौक़े पर उ.प्र. अपराध निरोधक समिति लखनऊ के सिद्धार्थनगर जिला उप सचिव रिज़वान अहमद सिद्दीकी के दिशा निर्देशन में इटवा नगर पंचायत के मेन चौराहे पर शासन प्रशासन के सहयोग के लिए कैंप लगाया गया। जिसमें मुख्य रूप से मो. क़मर, इमरान अहमद, अब्दुल रज्जाक, रेहान सिद्दीकी, गुड्डू, मो. हारून, आसिफ मंसूरी आदि ने पूर्ण सहयोग किया।
इस मौके पर बबलू खान, मो0 अनीश, फारूक हसन, कमरुज्जमा खां, वजहुल कमर, वसीउल्लाह, खान रजा, फिरोज मनिहार, गुल मो, गुड्डू खान सर्राफ, मेहताब रजा, गुलाम मो., अब्दुल लतीफ, मो. अनीस अंसारी, मो. सलीम, सफातुल्लाह, मो. आरिफ, अख्तर हुसैन, मो. इलियास, इब्ने हसन सहित क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। महिलाएं भी काफी संख्या में जलूस देने आयी थीं। जलूस की सुरक्षा और शान्ति तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन उपजिला अधिकारी कर्मेन्द्र कुमार के निर्देश में काफी मुस्तैद रहा। पुलिस बल के जवान पुलिस क्षेत्राधिकारी इटवा जयराम व प्रभारी निरीक्षक इटवा संतोष कुमार तिवारी के निर्देशन में अपनी ड्यूटी पर मुस्तैदी से तैनात रहे।


0 Comments