पुलिस ने चोरी के मिक्सचर
मशीन के साथ दो
चोरों को पकड़ा
रामगढ़, (हि.स.) । मांडू थाना पुलिस ने गिद्दी थाना क्षेत्र से मिक्सचर मशीन कर चोरी कर भाग रहे दो चोरों को पकड़ा है। साथ ही मशीन सहित एक पिकअप वैन को जप्त किया है।
जानकारी के अनुसार मांडू पुलिस को सूचना मिली की गिद्दी थाना क्षेत्र से चोरों द्वारा मिक्सचर मशीन की चोरी कर मांडू की तरफ ले जाया जा रहा है। जिस पर मांडू पुलिस ने छापामारी दल का गठन कर बलसगरा में धर दबोचा। पुलिस ने दो संदिग्ध चोर हजारीबाग लोहसिंघना, मिल्लत कालोनी निवासी गुलाम मोइनुद्दीन अंसारी (24) और कटकमदाग निवासी बबलू साव (27) को धर दबोचा। साथ ही मिक्सचर मशीन की चोरी में उपयोग किया गया पिकअप वैन को जब्त किया है। मांडू पुलिस ने दोनों चोर सहित जब्त सामानों को गिद्दी पुलिस को सुपुर्द कर दिया। छापामारी दल में मांडू थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव, आरक्षी नंदलाल पंडित, रामप्रसाद रजक, अविनाश कुमार यादव और चालक राहुल कुमार सिंह शामिल थे।

0 Comments