रांची जिला में पड़ रहें शीत लहर को देखते हुए रांची जिला के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी को विशेष रूप से निर्देश

 

रांची जिला में पड़ रहें शीत

 लहर को देखते हुए रांची

 जिला के सभी प्रखंड विकास 

पदाधिकारी/अंचल अधिकारी

 को विशेष रूप से निर्देश







उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा कई अहम निर्देश दिए गए

रांची जिला के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सभी जरूरतमंदो को कंबल वितरण करने का निर्देश

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश

उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा रांची जिला में पड़ रहें शीत लहर को देखते हुए रांची जिला के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी को विशेष रूप से निर्देश देते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया।

साथ ही उन्होंने रांची जिला के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सभी जरूरतमंदो को कंबल वितरण करने का निर्देश दिया गया है। जिसपर लगातार रांची जिला के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा कंबल का वितरण किया जा रहा है। साथ ही प्रखंड और पंचायतों में अलाव की समुचित व्यवस्था की गई है।

उपायुक्त रांची, द्वारा शीत लहर को देखते हुए सम्बंधित सभी पदाधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए गए है। उनके द्वारा विशेष रूप से कहा गया है, की बेघर लोगों को ठंड में किसी प्रकार की समस्या ना हो इसका ख्याल रखें। साथ सड़को चौराहो पर रह रहें लोगों को आश्रय गृह में रखें।

जानकारी हो की उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा ठंड के मद्देनज़र स्वयं रात्रि में भ्रमण करके तमाम व्यवस्था को देख रहें है, उनके द्वारा जरूरतमंदो को कम्बल भी दिया गया।

जानकारी हो की जिला में पड़ रही शीत लहर को देखते हुए विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को कठिनाईयों को देखते हुए दिनांक 06.01.2025 एवं 07.01.2025 को जिले के सभी कोटि के सरकारी उच्च / मध्य / प्राथमिक विद्यालय एवं सभी निजी विद्यालय पूर्णतः बंद करने का निर्देश दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments