अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता
महात्मा गांधी जी के योगदान को
राष्ट्र हमेशा याद करेगा:-जिला
दण्डाधिकारी सह उपायुक्त,
रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) के अवसर पर बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान, रांची में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया
अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के योगदान को राष्ट्र हमेशा याद करेगा:-जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस को 02 (दो) मिनट का मौन धारण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दिया
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने आज दिनांक- 30 जनवरी 2025 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) के अवसर पर बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान, रांची में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ में उन्होंने विशेष रूप से कहा की अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के योगदान को राष्ट्र हमेशा याद करेगा।
उपायुक्त ने साथ ही भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस को 02 (दो) मिनट का मौन धारण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दिया और उनके बलिदान को याद किया।
0 Comments