थाना पूरामुफ्ती पुलिस
द्वारा 03 वारण्टी
अभियुक्त गिरफ्तार
प्रयागराज। न्यायालय अपर सिविल जज(क0श्रे0) प्रथम जनपद कौशाम्बी द्वारा निर्गत एनबीडब्लू मु0नं0-1138/16 अ0सं0 370/14 धारा 452/323/504/506 भा0द0वि0 थाना पूरामुफ्ती से सम्बन्धित अभियुक्त 1.राकेश कुमार पुत्र रामऔतार निवासी फतेहपुर घाट थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त के आवास से गिरफ्तार किया गया।
विशेष न्यायाधीश स्पेशल SC/ST एक्ट कौशाम्बी द्वारा निर्गत NBW वाद सं0 81/2018 मु0अ0सं0 379/2017 धारा 304ए व 3(2)V SC/ST एक्ट थाना पूरामुफ्ती से सम्बन्धित अभियुक्त 2. बाबाजी उर्फ धर्मराज निषाद पुत्र तुलसी निषाद निवासी फतेहपुर घाट थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त के आवास से गिरफ्तार किया गया।
न्यायालय अपर सिविल जज(क0श्रे0) प्रथम जनपद कौशाम्बी द्वारा निर्गत एनबीडब्लू मु0नं0-3092/09 अ0सं0 268/06 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम थाना पूरामुफ्ती प्रयागराज से सम्बन्धित अभियुक्त 1.लालजी पुत्र प्रभु पासी निवासी मनौरी गाँव थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को मुखबिर की सूचना अभियुक्त के आवास से गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

0 Comments