अंतरराष्ट्रीय शेफ ने
सुदेश को भेंट की पुस्तक
रांची, 18 मार्च (हि.स.)।अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शेफ निशांत चौबे ने मंगलवार को आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो से मुलाकात कर अपनी लिखी पुस्तक स्टे विद इंडस भेंट की। यह पुस्तक भारत में खान-पान और विभिन्न व्यंजनों के विकास पर केंद्रित है।
शेफ निशांत चौबे को मिशेलीन स्टार से सम्मानित किया गया है, जो वैश्विक स्तर पर किसी भी शेफ के लिए सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है। वर्तमान में वे अमेरिका, बैंकॉक, टोक्यो और सिंगापुर के कई प्रतिष्ठित रेस्तरां से जुड़े हैं। इसके अलावा उन्होंने जयपुर में आयोजित आईफा अवॉर्ड्स के लिए विशेष मेनू क्यूरेट किया था। उनके इस योगदान को भारतीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

0 Comments