मुंडाओं के इतिहास और
परंपरा को जानने की
जरूरत : विधायक
खूंटी, 14 मार्च (हि.स.)। छोटानागपुर मुंडा छात्र संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को तोरपा स्थित संत जासेफ कॉलेज में मुंडाओं के इतिहास पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक सुदीप गुड़िया ने दी प्रज्वलित कर किया। मौके पर साहित्यकार डॉ अनुज लुगुन भी मौजूद थे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को खासकर युवाओं को मुंडाओं के इतिहास की जानकारी जरूर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुंडाओं के अस्तित्व, इतिहास, परंपरा को जानने और इसे बचाये रखने की जरूरत है।
आदिवासी मुंडा छात्र संघ इस दिशा में अच्छा काम कर रहा है। सुदीप गुड़िया ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा आगे बढ़ें और अपनी पहचान बनाएं। उनहोंने कहा कि गर्व महसूस करें कि हम मुंडा हैं। इस अवसर पर डॉ अनुज लुगुन, फादर इमानुएल बागे, प्राचार्य फादर गैब्रियल सुरीन, फादर तेज कुमार लिंडा, प्रो थॉमस आईंद, प्रवीण भेंगरा आदि उपस्थित थे।


0 Comments