नक्सलियों की साजिश
विफल, पांच किलो
का आईईडी बरामद
पश्चिमी सिंहभूम, 14 मार्च (हि.स.)। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) पुलिस ने भाकपा माओवादियों के नक्सलियों की साजिश को एक बार फिर से विफल कर दिया है।
एसपी आशुतोष शेखर ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस और सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ चलाये गये सर्च अभियान के दौरान पांच किलो का एक आईईडी बम बरामद किया। घटनास्थल जराईकेला थाना के बाबुडेरा के आस-पास जंगली-पहाड़ी क्षेत्र का है। यह आईईडी सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से लगाया गया था। सुरक्षाबलों ने बरामद आईईडी को बम निरोधक दस्ता के सहायता से डिफ्यूज कर दिया है।
एसपी ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, चमन, कांडे, अजय महतो, सांगेन अगरिया और अश्विन सहित अन्य अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। इसी सूचना पर चार मार्च 2025 से पुलिस और सीआरपीएफ की अलग-अलग बटालियन अभियान चला रही है।
उल्लेखनीय है कि गत 10 मार्च को भी सर्च अभियान के दौररान तीन किलो का एक आईईडी बरामद किया गया था।


0 Comments