संघर्ष न्याय और समानता की आवाज, आंदोलनकारी शिबू सोरेन को सलाम: आदिल अज़ीम

 

संघर्ष न्याय और समानता की

 आवाज, आंदोलनकारी शिबू

 सोरेन को सलाम: आदिल अज़ीम


रांची: झारखंड के पिलर, सभी को लेकर चलने वाले अभिभावक, हम सबके गार्जियन दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सत सत नमन। संघर्ष न्याय और समानता की आवाज आंदोलनकारी, जनजातीय अस्मिता की आवाज थमते ही झारखंड ही किया देश के लिए एक युग का अंत हो गया। उक्त बातें जिला परिषद सदस्य सह सभापति कृषि एवं उद्योग विभाग रांची जिला सह सचिव जैव विविधता समिति रांची श्री आदिल अज़ीम ने कहीं। उन्होंने ने कहा के झारखंड आंदोलन के महानायक दिशाेम गुरु शीबू सोरेन का निधन राज्य के लिए आपूर्णीय क्षति है। सामाजिक चेतना और संघर्ष का जो विरासत उन्होंने छोड़ा है वह झारखंड के इतिहास में सदैव जीवित रहेगा। श्री शिबू सोरेन ने झारखंड की महान आंदोलन जन नायक लीडर थे। उनका योगदान पर आज का झारखंड खड़ा है। उन्होंने जंगल से आंदोलन शुरू किया और झारखंड अलग राज्य की अलख जगाई। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री होते हुए उन्होंने सभी वर्गों के कल्याण, उत्थान, संगठन रोजगार, शिक्षा और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उनका योगदान, मार्गदर्शन, प्रेरणा वर्षों तक याद रहेगा। हम उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Post a Comment

0 Comments