पुलिस के हस्तक्षेप से शादी को राजी परिजन, प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे

पुलिस के हस्तक्षेप से शादी को राजी परिजन,

 प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे

मीरजापुर, 26 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में मीरजापुर जिले के लालगंज थाना पुलिस के सहयोग से परिवार की रजामंदी के बाद मंदिर में प्रेमी जाेड़े का विवाह करा दिया गया। पुलिस कर्मियाें और परिजनाें ने उनके नए दाम्पत्य जीवन के लिए दम्पति काे आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी है।

लालगंज थाना क्षेत्र के रानीबारी (पतुलखी) गांव की रीता देवी का चील्ह गांव निवासी हर्ष से पिछले कई सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों आपस में रिश्तेदार होने के कारण उनके परिवार इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे थे। लेकिन लड़की और लड़का दोनों एक दूसरे को अपना जीवन साथी बनाने के लिए हर संभव प्रयासरत रहे।
शुक्रवार को उनके प्रेम प्रसंग का मामला चील्ह थाना में पहुंच गया। दोनों पक्षों के परिजन बुलाए गए और घंटों चली पंचायत के बाद शादी के लिए राजी हो गए। अंततः यह तय हुआ कि प्रेमी युगल का विवाह कर दिया जाए। शुक्रवार की शाम चील्ह गांव स्थित राम जानकी मंदिर में विधि-विधान के साथ दोनों ने सात फेरे लेकर विवाह किया और एक-दूसरे का जीवनसाथी बन गए। शादी के बाद वे अपने घर लौटे।
मंदिर में हुई इस शादी की खबर क्षेत्र में तेजी से फैली और यह चर्चा का विषय बनी रही। परिजनों की सहमति और पुलिस की पहल से सम्पन्न हुई यह शादी लोगों के बीच मिसाल के रूप में देखी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments