रांची पुलिस ने साहिल हत्याकांड मामले में दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

रांची पुलिस ने साहिल

 हत्याकांड मामले में दो 

आरोपितों को किया गिरफ्तार


रांची,  (हि.स.)। रांची पुलिस ने कुरकुरे उर्फ साहिल हत्याकांड मामले में दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने शुक्रवार को बताया कि इनकी पहचान मोहम्मद फैजान अहमद उर्फ लोढ़ा अहमद और अथार तौहीद के रूप में हुई। इन दोनों को मिलाकर इस मामले में अबतक कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इस केस में छह आरोपितों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जिनमें मुख्यारोपित भी शामिल है। पुलिस इस मामले में अपराधियों को पनाह देने एवं उनकी मदद करने वालों पर भी कार्रवाई कर रही है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के अनुसार इस हत्याकांड के सभी आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और आगे की जांच अभी भी जारी है।

उल्लेखनीय है कि 10 अगस्त को कुरकुरे उर्फ साहिल की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

Post a Comment

0 Comments