चांडिल हादसे पर विधायक सरयू राय ने जताया दुख

चांडिल हादसे पर विधायक 

सरयू राय ने जताया दुख



पूर्वी सिंहभूम, 28 अक्टूबर (हि.स.)। विधायक सरयू राय ने मंगलवार को चांडिल के कांदरबेड़ा में छठ महापर्व पर हुए हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्हें जैसे ही सूचना मिली, वह घटनास्थल पर पहुंचे। यहां पानी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। तीनों लोग एक ही परिवार के थे। तीनों शव बरामद हो गए हैं।

उल्‍लेखनीय है कि प्रतीक यादव और आर्यन यादव के साथ ही प्रतीक के पिता संजय सिंह भी उन्हें बचाने की कोशिश में डूब गए थे।

इसके पूर्व विधायक ने खटीक समाज की ओर से आयोजित छठ पूजा के प्रसाद वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं मंगलवार को सरयू राय अपने भतीजे आशुतोष राय के निवास स्थान पर आयोजित छठ महापर्व में शामिल हुए। यहां उन्होंने भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर सभी के लिए मंगल कामना की।

इधर, गोलमुरी केबल टाउन स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) परिसर में छठ व्रतधारियों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की।

Post a Comment

0 Comments