भगवान बिरसा मुंडा के कार्यों
के कारण लोगों ने दिया उन्हें
भगवान का दर्जा : अरूण
लोहरदगा, 17 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला अध्यक्ष मनीर उरांव की अध्यक्षता में सोमवार को सदर प्रखंड स्थित नगर भवन में भगवान बिरसा मुंडा की 150 जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई। मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सह राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि पूरा देश अपनी संस्कृति, गौरव अपने महापुरूषों के बारे में उनके व्यक्तित्व, उनके कृतत्व के बारे में जानने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा मात्र 25 वर्ष की उम्र में ऐसे कार्य किये जिससे लोग उन्हें भगवान का दर्जा दिया। भगवान बिरसा मुंडा देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त करने के लिए सभी समाज के लोगों से एकजुट होकर अंग्रेजों से लोहा लेने, अन्याय का विरोद्ध करने एवम देश को अखंड रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा समाज सुधारक भी थे उन्होंने समाज के लोगों से नशापान से दूर रहने ,बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने, अपनी संस्कृति की रक्षा करने और एकता की सीख दी। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के कई स्थानों में महापुरूषों की भव्य प्रतिमा लगाने और उनकी जयंती मनाने की परंपरा शुरू की। ताकि लोग महापुरूषो के बारे में जानें। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार से पूर्व कई सरकारें आयीं, कांग्रेस ने 70 साल शासन किया पर उन्होंने कभी महापुरूषों की चिंता नहीं की। उन्होंने कहा कि झारखंड में होने वाली सभी बड़ी विकास योजनाएं केंद्र सरकार की ओर से संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने भी भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डाला। मौके पर बडी संख्या में लोग मौजूद थे।

0 Comments