चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा गिरफ्तार

चोरी के अभियोग से सम्बन्धित

 01 अभियुक्त थाना पूरामुफ्ती 

पुलिस द्वारा गिरफ्तार


कब्जे से चोरी के 01 लाकेट, 01 पायल, 01 घण्टा ( पीतल 03 टुकड़ो में टूटा हुआ), 01 साँप (तांबा का 04 टुकड़ो में टूटा हुआ), 01 घण्टी (पीतल का 05 टुकड़ो में टूटी हुयी), 01 थाली (तांबा का 04 टुकड़ो में टूटी हुई), 01 लुटिया (तांबा की), 01 प्लेट (पीतल), 1720 रुपये नकद बरामद।

प्रयागराज। थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0-05/2026 धारा 331(4)/305 बी0एन0एस0 व मु0अ0सं0-08/26 धारा 303(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 01 अभियुक्त अरून कुमार पुत्र ननकू निवासी अहमदपुर पावन थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर कुसुवां फाटक के पास थाना क्षेत्र पूरामुफ्ती से गिरफ्तार किया गया व उसके कब्जे से मु0अ0सं0-05/2026 से सम्बन्धित 01 लाकेट (पीली), 01 पायल (चांदी) व 1720 रुपये नकद तथा मु0अ0सं0-08/2026 से सम्बन्धित 01 घण्टा (पीतल का 03 टुकड़ो में टूटा हुआ), 01 साँप (तांबा का 04 टुकड़ो में टूटा हुआ), 01 घण्टी (पीतल की 05 टुकड़ो में टूटी हुयी), 01 थाली (तांबा की 04 टुकड़ो में टूटी हुयी), 01 लुटिया (तांबा की मुड़ी हुई अवस्था में), 01 प्लेट (पीतल) की बरामद की गयी। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोगों में धारा 317(2) बी0एन0एस0 की बढ़ोत्तरी की गयी। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

Post a Comment

0 Comments